कुचाई एक्शन प्लान : आइटीडीए ने दिया विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव

प्रतिनिधि, सरायकेलाकुचाई एक्शन प्लान के तहत समेकित जनजाति विकास अभिकरण द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव दिया है. प्रस्तावित प्लान में विभाग द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने से लेकर आदिवासी संस्कृति के विकास के लिए कल्चरल सेंटर सहित अन्य योजनाओं को शामिल किया है. इस संबंध में मेसो परियोजना […]

प्रतिनिधि, सरायकेलाकुचाई एक्शन प्लान के तहत समेकित जनजाति विकास अभिकरण द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव दिया है. प्रस्तावित प्लान में विभाग द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने से लेकर आदिवासी संस्कृति के विकास के लिए कल्चरल सेंटर सहित अन्य योजनाओं को शामिल किया है. इस संबंध में मेसो परियोजना पदाधिकारी भीष्म कुमार ने बताया कि सारंडा की तर्ज पर कुचाई एक्शन प्लान सरकार द्वारा लिया गया है. इसमें कुचाई के सुदूरवर्ती गांव में स्वास्थ्य योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए हेल्थ सेंटर, आदिवासी संस्कृति के विकास के लिए कल्चरल सेंटर, तालाब, चेकडैम, सड़क सहित अन्य योजनाओं का प्रस्ताव भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >