एएनएम ने सीएस कार्यालय घेरा

अविंलब स्थायी करने की मांगफोटो30 एसकेएल 3 – घरने पर बैठे एएनएम.प्रतिनिधि, सरायकेलास्थाईकरण की मांग को लेकर जिला के 70 आरसीएच एएनएम कर्मियों ने सोमवार को सीएस कार्यालय का घेराव किया. कर्मियों ने अविंलब स्थायी करने की मांग की. कर्मियों का कहना था कि सरकार द्वारा छह माह पूर्व ही संविदा पर कार्यरत आरसीएच कर्मियों […]

अविंलब स्थायी करने की मांगफोटो30 एसकेएल 3 – घरने पर बैठे एएनएम.प्रतिनिधि, सरायकेलास्थाईकरण की मांग को लेकर जिला के 70 आरसीएच एएनएम कर्मियों ने सोमवार को सीएस कार्यालय का घेराव किया. कर्मियों ने अविंलब स्थायी करने की मांग की. कर्मियों का कहना था कि सरकार द्वारा छह माह पूर्व ही संविदा पर कार्यरत आरसीएच कर्मियों को स्थायी करने का निर्णय दे चुकी है, परंतु जिला के 70 कर्मियों का अब तक स्थायीकरण नहीं हो पाया है. स्थायीकरण नहीं होने से नाराज कर्मियों ने सीएस ऑफिस में घेराव कर उनके चेंबर के बहार ही धरने पर बैठ गये. आरसीएच कर्मी सुनीता कुमारी का कहना है कि जब घोषणा हो कर इतने समय बीत गये हैं. अब तक क्यों नहीं किया गया है, आखिर इसमें कहां अड़चन आ रही है. मामले पर सीएस कलानंद मिश्रा से पूछने पर बताया कि स्थायीकरण करने का फैसला समिति करती है. विभाग की ओर से कार्यरत सभी एएनएम को स्थायी करने की अनुशंसा उपविकास आयुक्त को कर दिया गया है. डीसी के निर्देश पर स्थायीकरण करने के लिए दो सदस्य कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें डीडीसी व डीटीओ नीलम लता हैं. कहा कि जिन 26 कर्मियों की सेवा में थोड़ी त्रुटि थी, उससे छुट्टी स्वीकृत कर सूची भेज दी गयी है. सीएस के आश्वासन पर भी कर्मी मानने को तैयार नहीं हैं. वे स्थायीकरण करने की मांग पर अड़े हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >