जोरडीहा में चलंत लोक आदालत का आयोजन

30 केएसएन 3 : संबोधित करते स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष एस दनिशप्रतिनिधिप्रतिनिधि, बडाबांबोजिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में खरसावां के जोरडीहा पंचायत में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव सुजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में […]

30 केएसएन 3 : संबोधित करते स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष एस दनिशप्रतिनिधिप्रतिनिधि, बडाबांबोजिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में खरसावां के जोरडीहा पंचायत में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्राधिकार के सचिव सुजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में लोक अदालत के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न मुकदमा का त्वरित निष्पादन किया जाता है. उन्होंने कहा कि इससे त्वरित न्याय भी मिलता है. श्री सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या की खबरें सुनने को मिलती है. भ्रूण हत्या कानूनन अपराध है. इस दौरान उन्होंने विभिन्न अधिनियम व कानूनों की भी जानकारी दी. स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष एसए दानिश ने आम लोगों के मौलिक अधिकार व कर्तव्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से दी जाने वाली कानूनी सहायता के संबंध में भी जानकारी दी. कार्यक्रम में अधिवक्ता राधेश्याम साह, दशरथ महतो व राजकुमार साहू ने भी लोक अदालत के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता राधेश्याम साह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीडीओ शंकराचार्य सामड़ ने दिया. कार्यक्रम में जोरडीहा के मुखिया मांगी लाल पुरती समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >