गरमी के दिनों में बरते सावधानी

/र15 केएसएन 3 : डॉ विजय कुमारसंवाददाता, खरसावां गरमी के दिनों में सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा भयानक स्थिति उत्पन्न हो सकती है. खरसावां के चिकित्सक डॉ विजय कुमार के अनुसार प्रतिदिन पांच से छह लीटर पानी एवं खाने में तरबूजा, खीरा, हरि साग-सब्जी, बेल सर्बत, नमक निंबू, चीनी का सर्बत एवं दही का […]

/र15 केएसएन 3 : डॉ विजय कुमारसंवाददाता, खरसावां गरमी के दिनों में सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा भयानक स्थिति उत्पन्न हो सकती है. खरसावां के चिकित्सक डॉ विजय कुमार के अनुसार प्रतिदिन पांच से छह लीटर पानी एवं खाने में तरबूजा, खीरा, हरि साग-सब्जी, बेल सर्बत, नमक निंबू, चीनी का सर्बत एवं दही का सेवन करना चाहिए. डॉ विजय ने बताया कि लु गरमी के मौसम की सबसे खतरनाक बीमारी है. इससे बचने के लिए दिन के 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक घर से न निकले तो बेहतर है. घर से निकले तो चेहरे को कपड़े से ढक कर निकले. डॉ विजय ने बताया कि गरमी के मौसम में शरीर में पानी की कमी से ही लु लगती है, जिस कारण कमजोरी, थकान आना, चक्कर लगने के साथ-साथ बुखार भी आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >