सरायकेला खरसावां जिला का 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया

Saraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिले की स्थापना के 25 वर्षों के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.

सरायकेला खरसावां से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Saraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले की स्थापना के 25 वर्षों के अवसर पर सरायकेला टाउन हॉल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पद्मश्री छूटनी महतो, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, एसपी मुकेश लुनायत, डीडीसी रीना हांसदा, नप अध्यक्ष मनोज चौधरी, एसडीओ अभिनव प्रकाश, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, डीटीओ गिरिजा शंकर महतो सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे. 

एसपी मुकेश लुनायत ने क्या कहा 

कार्यक्रम में एसपी मुकेश लुनायत ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें और बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में भाग लें. उन्होंने कहा कि विकास तभी संभव है जब क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे. एसपी ने यह भी कहा कि विगत वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल पुलिस रैंकिंग जारी हुआ था उसमे जिला के चौका थाना को झारखंड में पहला स्थान मिला था जो गौरव की बात है. 

डीडीसी रीना हांसदा ने क्या कहा

डीडीसी रीना हांसदा ने कहा कि जिला गठन के 25 वर्षो में क्या लक्ष्य हासिल किए हैं,ये मंथन करने की आवश्यकत है. उन्होंने यह भी बताया कि पद्मश्री छूटनी महतो ने जिला में प्रचलित डायन प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध किए गए प्रयासों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी. हालांकि अब भी कभी-कभी कुछ घटनाएं सामने आती हैं, जिन्हें सभी को मिलकर समाप्त करना होगा. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में शुरू हुआ ‘साधना सप्ताह’, सरकारी कर्मचारियों के लिए खास पहल

इसे भी पढ़ें: सशक्त और आत्मनिर्भर विकसित भारत के लिए राष्ट्रीय एकता जरूरी : राज्यपाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >