संवाददाता, खरसावां कुचाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, डॉ शिव चरण हांसदा व डॉ मीनु कुमारी की टीम ने गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच कर आइएफए व कैलशियम की गोली का वितरण किया. डॉ विजय कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय शिविर में मुख्य रुप से गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच(एएनसी/पीएनसी), महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर व वर्टीकल कैंसर की जांच, किशोरी एवं महिलाओं की मासिक धर्म संबंधी समस्या की जांच,अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श दिये गये.
कुचाई में महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
संवाददाता, खरसावां कुचाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार, डॉ शिव चरण हांसदा व डॉ मीनु कुमारी की टीम ने गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच कर आइएफए व कैलशियम […]
