Seraikela Kharsawan News : स्वच्छता, ई-कोर्ट व रिकॉर्ड रूम के रखरखाव पर ध्यान दें

झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस ने सरायकेला कोर्ट का किया निरीक्षण, कहा

सरायकेला. झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने शनिवार को सरायकेला व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया. न्यायालय पहुंचने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामशंकर सिंह ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर मुख्य न्यायाधीश का अभिनंदन किया.मुख्य न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया और न्यायिक अधिकारियों के साथ लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता, ई-कोर्ट सुविधाओं और रिकॉर्ड रूम के रख-रखाव पर ध्यान देने के निर्देश दिए.

जिला प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर से किया स्वागत:

शनिवार को जिला दौरे पर पहुंचने पर सर्किट हाउस में उन्हें उपविकास आयुक्त रीना हांसदा और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया. निरीक्षण के दौरान जिला बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश से मिला और कोर्ट भवन को शहर से सात किमी दूर स्थानांतरित न करने का अनुरोध किया. अधिवक्ताओं ने बताया कि स्थानांतरण से स्थानीय व्यवसाय और नागरिकों को परेशानी होगी. मुख्य न्यायाधीश ने इसे ध्यान में रखते हुए न्यायिक प्रक्रिया को आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाए रखने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >