खेलो इंडिया ट्राइबल नेशनल गेम्स में खरसावां के लौकन बोदरा ने जीता गोल्ड मेडल

Saraikela Kharsawan News: रायपुर में हुए खेलो इंडिया ट्राइबल नेशनल गेम्स में खरसावां के युवा तीरंदाज लौकन बोदरा ने रिकर्व टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए ओड़िशा को हराकर मिली इस जीत से पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में खुशी का माहौल है.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Saraikela Kharsawan News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल नेशनल गेम्स में खरसावां के लौकन बोदरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता. तीरंदाजी के रिकर्व टीम इवेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया. 

खेलो इंडिया में शानदार प्रदर्शन

रायपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड समेत सात राज्यों के 132 तीरंदाजों ने हिस्सा लिया. लौकन बोदरा ने तीरंदाजी के रिकर्व राउंड के टीम इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. उनकी इस सफलता पर सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, सचिव सुमंत मोहंती, उत्तम मिश्रा, अजय मिश्रा, उदय सिंहदेव, कोच शिव कुमार कुंभकार ने बधाई दी है.

खरसावां के दामादिरी मैदान में की थी शुरूआत

लौकन बोदरा खरसावां के सेलायडीह गांव के निवासी हैं. उन्होंने वर्ष 2022 में दामादिरी मैदान से तीरंदाजी की शुरुआत की, जहां कोच शिव कुमार कुंभकार से प्रशिक्षण लिया. उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और उनके माता-पिता नंदलाल बोदरा व जुगडी बोदरा ने भी गर्व जताया है. 

टाटा आर्चरी अकादमी तक का सफर

लगातार मेहनत और प्रतिभा के दम पर वर्ष 2025 में लौकन बोदरा का चयन टाटा आर्चरी  के कैडेट के रूप में हुआ. वर्तमान में वे टाटा आर्चरी  अकादमी से प्रशिक्षण लेकर अपने खेल को और निखार रहे हैं और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही. 

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज आएंगे रांची, 5 अप्रैल को अभिनंदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >