Seraikela Kharsawan News : झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी कई गांवों में घुसा, रातभर उत्पात मचाया

कई गांवों में अफरातफरी का माहौल

चांडिल. चांडिल क्षेत्र में झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक जमकर उत्पात मचाया, जिससे बाना, पितकी और जामडीह गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. हाथी के अचानक गांवों में घुसने से ग्रामीण पूरी रात दहशत के साये में गुजारने को विवश हो गए.

बाना से पितकी होते हुए बनगोरा पहुंचा हाथी

जानकारी के अनुसार, हाथी सबसे पहले देर रात बाना गांव पहुंचा, जहां उसने इधर-उधर घूमते हुए ग्रामीणों में भय पैदा कर दिया. इसके बाद वह पितकी गांव की ओर बढ़ा. पितकी में ग्रामीणों द्वारा शोर-शराबा और हो-हल्ला किए जाने पर हाथी वहां से हटकर बनगोरा गांव पहुंच गया.

कार्तिक महतो के घर को बनाया निशाना

बनगोरा में हाथी ने कार्तिक महतो के घर को निशाना बनाते हुए दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर रखे धान को खा गया. इस दौरान परिवार के लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर भागने में सफल रहे. हाथी के इस व्यवहार से गांव में भारी दहशत फैल गयी.

सुबह जंगल की ओर लौटा हाथी, फिर भी बना हुआ है डर

बताया जाता है कि पूरी रात उत्पात मचाने के बाद सुबह करीब पांच बजे हाथी रसुनिया-हाथीनादा मार्ग होते हुए वापस जंगल की ओर लौट गया. हालांकि, हाथी के लौटने के बाद भी ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द हाथी की निगरानी कर उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में ही रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >