खरसावां के विभिन्न गांवों में हरि नाम संकीर्तन का आयोजन

– राधा कृष्ण की महिमाओं पर आधारित भजन कीर्तन प्रस्तुत किये गये 8केएसएन 5 : संकीर्तन में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडासंवाददाता, खरसावां खरसावां के गांगुडीह, कुम्हारसाही, सांतारी समेत विभिन्न गांवों में दोलो पूर्णिमा पर तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. रविवार को इन संकीर्तन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा […]

– राधा कृष्ण की महिमाओं पर आधारित भजन कीर्तन प्रस्तुत किये गये 8केएसएन 5 : संकीर्तन में शामिल होने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडासंवाददाता, खरसावां खरसावां के गांगुडीह, कुम्हारसाही, सांतारी समेत विभिन्न गांवों में दोलो पूर्णिमा पर तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. रविवार को इन संकीर्तन में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. संकीर्तन में विभिन्न कीर्तन दलों द्वारा राधा कृष्ण की महिमाओं पर आधारित भजन कीर्तन प्रस्तुत किये गये. संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने पहुंच कर पूजा अर्चना की. संकीर्तन में राधा कृष्ण की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी है. मौके पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान राधा कृष्ण का शास्वत प्रेम आज भी प्रासंगिक है. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मनुष्य को अच्छा कर्म करने की शिक्षा दी है. श्री मुंडा ने कहा कि राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है. विकास कार्य होंगे. सुरु सिंचाई योजना, सिल्क पार्क व मॉडल कॉलेज का निर्माण शुरू हो गया है. मौके पर पूर्व विधायक मंगल सोय, पूर्व प्रमुख विद्या विनोद सिंहदेव, राजेश सिंहदेव, विनोद सिंह, विजय महतो, प्रदीप सिंहदेव, उदय सिंहदेव, ज्ञानी साहू, सुशील षाडंगी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >