खरसावां हाट को नये कैंपस में शिफ्ट करने की तैयारी

खरसावां: खरसावां हाट को पुराने कैंपस से नये कैंपस में शिफ्ट करने की प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. सरायकेला के एसडीओ संजीव कुमार बेसरा ने शनिवार को अंचल अधिकारी मां देव प्रिया के साथ खरसावां के नये व पुराने हाट कैंपस का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने जल्द ही नये हाट कैंपस […]

खरसावां: खरसावां हाट को पुराने कैंपस से नये कैंपस में शिफ्ट करने की प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. सरायकेला के एसडीओ संजीव कुमार बेसरा ने शनिवार को अंचल अधिकारी मां देव प्रिया के साथ खरसावां के नये व पुराने हाट कैंपस का निरीक्षण किया.

अधिकारियों ने जल्द ही नये हाट कैंपस की साफ-सफाई कर पानी की व्यवस्था करने की बात कही. इसके पश्चात हाट को नये कैंपस में शिफ्ट कर दिया जायेगी. खरसावां हाट का नये कैंपस में शिफ्ट होने के बाद ही खरसावां शहीद स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. इसके लिये जिला को राशि मिल गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >