सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Saraikela News: सरायकेला के सीनी के सेरेंगदा में ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन विधायक दशरथ गागराई ने फीता काटकर किया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा बहुत ही आवश्यक है. शिक्षा के बगैर प्रगति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकते है.
शिक्षा और मेहनत से ही संभव जीवन में सफलता: दशरथ गागराई
विधायक दशरथ गागराई ने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर जिम्मेवार नागरिक बनाने की अपील की. साथ ही बच्चों से लगन के साथ कड़ी मेहनत करने की अपील की. गागराई ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और टाइम मैनेजमेंट बहुत आवश्यक हैं. उन्होंने उम्मीद जताया कि ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल के खुलने से बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिलेगी. स्थानीय लोगों में भी पढ़ाई को लेकर काफी जागरुकता आयी है. उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया.
स्कूल परिसर में किया गया पौधारोपण
कार्यक्रम के दौरान विधायक दशरथ गागराई समेत अन्य अतिथियों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया. स्कूली बच्चों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. स्कूल के निदेशक मांगीलाल महतो व प्राचार्य सुधा महतो ने बताया कि फिलहाल स्कूल मेंसीबीएसई पैटर्न पर प्री नर्सरी से कक्षा पांच तक की पढ़ाई होगी. इस दौरान मुख्य रुप से डॉ तुषार कबि, हरिचरण महतो, मुखिया जावंत्री मुर्मू व सूर्यमणी हेंब्रम, अनूप सिंहदेव, सुधीर महतो, रानी हेंब्रम, परनु सरदार, संगीता महतो, पुनम महतो, अविनाश महतो, मेहंदी महतो, अमूल्य महतो, नरेंद्र महतो, हरिचरण महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
