सरायकेला-खरसावां के मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली शराब बरामद

Saraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत मिरुडीह गांव में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब, बोतल, स्टिकर और उपकरण बरामद किए गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

हिमांशु गोप और संजय महतो की रिपोर्ट 

Saraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र स्थित मिरुडीह गांव में अवैध अंग्रेजी शराब कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है. उत्पाद विभाग सरायकेला की टीम और चौका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. 

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिरुडीह गांव में लंबे समय से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने रविवार यानी 5 अप्रैल रात से छापेमारी अभियान शुरू किया, जो आज सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक चला. 

भारी मात्रा में सामग्री बरामद

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से नकली शराब, विभिन्न ब्रांड के खाली बोतल, ढक्कन, स्टिकर, ड्रम, डेकची समेत पैकेजिंग और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए. 

इलाके में मचा हड़कंप

कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है. 

दोषियों की पहचान जारी

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. 

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 9 अप्रैल तक बादलों का डेरा, बारिश और ओलावृष्टि से गिरेगा पारा

Also Read: दुमका पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘क्रिकेट ठग’! रणजी में चयन के नाम पर शिक्षक से डकारे एक करोड़, आरोपी गिरफ्तार

Also Read: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 9 अप्रैल तक बादलों का डेरा, बारिश और ओलावृष्टि से गिरेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >