फोटो2एसेकेल5व6- दोनों घायलसरायकेला. सरायकेला कांड्रा सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार घाघी गांव के रोहित पांडे व मुंडाटांड के बलदेव महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.जिसमें बलदेव को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है. घटना लगभग दस बजे के आसपास की है. इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बलदेव महतो बाइक से सरायकेला की और आ रहे थे एवं इधर से बाइक से जा रहे रोहित पांडे की सीधी टक्कर हो गयी. जिससे दोनों ही घायल हो गये. दुर्घटना में बलदेव के एक आंख में गंभीर चोट आयी है जबकि दाहिना पैर भी टूट गया है. घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों को इलाज हेतु अस्पताल में भरती कराया.
सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवार घायल
फोटो2एसेकेल5व6- दोनों घायलसरायकेला. सरायकेला कांड्रा सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार घाघी गांव के रोहित पांडे व मुंडाटांड के बलदेव महतो गंभीर रूप से घायल हो गये.जिसमें बलदेव को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है. घटना लगभग दस बजे के आसपास की है. इस संबंध […]
