सरायकेला खरसावां से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan: खरसावां विधायक दशरथ गागराई की धर्मपत्नी बासंती गागराई और विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप ने खरसावां प्रखंड में चार विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. जोजोडीह पंचायत के मोलाडीह और बुरुडीह पंचायत के असुरा में 11.55 लाख की लागत से आंगनवाड़ी केंद्र के भवन का शिलान्यास किया. इसके बाद जोजोडीह पंचायत के पदमपुर में करीब 25 लाख की लागत से बनने वाले आदिवासी कला और संस्कृत भवन का शिलान्यास किया. साथ ही बड़ा आमदा पंचायत के मुरुमडीह गांव में विधायक फंड से करीब 7.2 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया.
बासंती गागराई ने क्या कहा
इस दौरान बासंती गागराई ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विधायक दशरथ गागराई सचेत और प्रतिबद्ध है. अलग अलग योजनाओं के माध्यम से गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. साथ ही सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचे, इसके लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं.
लोगों को मिल रहा है सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ: अर्जुन गोप
विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप उर्फ नायडू गोप ने कहा कि विधायक दशरथ गागराई के सगजता के कारण खरसावां विस क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है. सरकार के योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. इस दौरान मुख्य रुप से मुखिया रईबारी माझी, जिप सदस्य काली चरण बानरा, रमेश महतो, तुलसी महतो, रानी हेंब्रम, संजु हाईबुरु, ललन तिवारी, सुकरा महतो, राजेश दलबेहरा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. इस दौरान बासंती गागराई और अर्जुन गोप गांव के लोगों की समस्याओं से भी अवगत हुए और समाधान का भरोसा दिया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
