फोटो 1एसकेएल 1 व 2 खरकई नदी के तट पर पिकनिक करतेसरायकेला. नव वर्ष पर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे. सरायकेला के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में शुमार मिर्गी चिंगड़ा व खरकई नदी तट पर साल के पहले दिन ही पिकनिक करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. खरकई नदी के तट पर अवस्थित मिर्गी चिंगड़ा क्षेत्र काफी रमणीक स्थल होने के कारण यहां लोगों की खूब भीड़ होती है. इसके अलावे सरायकेला के तितिरबिला नदी तट, रामबाबा आश्रम, संजय नदी तट के अलावे कुदर साही मंदिर सहित अन्य स्थानों में खूब भीड़ रही. क्षेत्र के पिकनिक स्थल पर दिसंबर के दूसरे पखवारा से लेकर पूरे जनवरी माह में पिकनिक करने वालों की भीड़ रहती है. नववर्ष पर शहरी क्षेत्र के विभिन्न प्राइवेट स्कूल व शैक्षणिक संस्थान के छात्र छात्राओं ने उक्त स्थल पर पहुंच कर पिकनिक का मजा लिया.सीनी के पिकनिक स्पॉट में भी उमड़ी भीड़सीनी क्षेत्र के पिकनिक स्थल नव वर्ष पर गुलजार रहे. सीनी के संजय नदी तट, बिहार बांध के अलावे अन्य जगहों पर पिकनिक करने वाले की भीड़ रही.
नववर्ष पर गुलजार रहे सरायकेला व सीनी के पिकनिक स्पॉट
फोटो 1एसकेएल 1 व 2 खरकई नदी के तट पर पिकनिक करतेसरायकेला. नव वर्ष पर क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे. सरायकेला के प्रमुख पिकनिक स्पॉट में शुमार मिर्गी चिंगड़ा व खरकई नदी तट पर साल के पहले दिन ही पिकनिक करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. खरकई नदी के तट पर अवस्थित मिर्गी चिंगड़ा […]
