भाजपा के कार्यक्रम स्थल के पास गिरा ठनका बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

सरायकेला खरसावां : खरसावां के चांदनी चौक में सभा के दौरान झमाझम बारिश के कारण केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद संजय सेठ, समीर उरांव, अशोक षाडंगी समेत भाजपा के नेता कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात भी मंच पर बैठे हुए थे. तभी बिजली कड़कने के साथ कार्यक्रम स्थल के पास एक मोबाइल टावर पर ठनका गिरा. […]

सरायकेला खरसावां : खरसावां के चांदनी चौक में सभा के दौरान झमाझम बारिश के कारण केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद संजय सेठ, समीर उरांव, अशोक षाडंगी समेत भाजपा के नेता कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात भी मंच पर बैठे हुए थे. तभी बिजली कड़कने के साथ कार्यक्रम स्थल के पास एक मोबाइल टावर पर ठनका गिरा.

इस दौरान भाजपा के मंच पर लगे दो पंखे जल गये. पंखा से शॉट सर्किट होने के साथ धुंआ भी निकला. लाउड स्पीकर के एंप्‍लीफायर के पास भी जोर से शॉट सर्किट हुआ. इसके बाद लाउड स्पीकर बंद कर दिया गया. इस घटना में मंच पर बैठे नेता और सभा में मौजूद लोग सुरक्षित बच गये. किसी को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >