चांडिल : रेलवे ट्रैक्शन ऑफिस में डकैती, तीन रेलवेकर्मियों को बनाया बंधक, 15 क्विंटल कॉपर ले गये

चांडिल : दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा प्रमंडल के चांडिल रेलवे जंक्शन के ट्रैक्शन रेलवे ऑफिस में बुधवार कि रात करीब डेढ़ बजे के करीब 20 से 25 की संख्या में हाथ में पिस्तौल व चाकू लेकर पहुंचे नकाबपोश डकैतों ने चांडिल रेलवे कर्मचारियों को बंधक बना कर ऑफिस में रखे करीब 14–15 क्विंटल कॉ‚पर के […]

चांडिल : दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा प्रमंडल के चांडिल रेलवे जंक्शन के ट्रैक्शन रेलवे ऑफिस में बुधवार कि रात करीब डेढ़ बजे के करीब 20 से 25 की संख्या में हाथ में पिस्तौल व चाकू लेकर पहुंचे नकाबपोश डकैतों ने चांडिल रेलवे कर्मचारियों को बंधक बना कर ऑफिस में रखे करीब 14–15 क्विंटल कॉ‚पर के बंडल सहित लाखों की संपत्ति लूट कर चले गये.

डकैतों ने देर रात डेढ़ बजे से लेकर सुबह साढ़े तीन बजे तक करीब दो घंटा तक ट्रैक्शन ऑफिस में रह कर डकैती की घटना को अंजाम दिया. सभी डकैत 25 से 30 वर्ष उम्र के बताये जा रहे हैं. सभी के हाथ में पिस्तौल व चाकू था. ऑफिस में धावा बोलने के बाद डकैतों ने ट्रैक्शन अॉ‚फिस में कार्यरत कर्मचारियों के साथ मारपीट की और एटीएम कार्ड, नकद 2000 भी लूट लिये.

घटना के बाद करीब 3.50 बजे चांडिल आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची. गुरुवार की सुबह खोजी कुत्ता के सहारे खोजबीन की गयी, लेकिन डकैतों का कुछ पता नहीं चल पाया. इस संबंध में आरपीएफ व जीआरपी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. कुल कितने का सामान डकैत ले गये हैं, इसका आकलन किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >