डीडीटी व ब्लीचिंग पाउडर का करें छिड़काव

सरायकेला : सरायकेला के सामुदायिक भवन में शुक्रवार को जिप अध्यक्ष शकुंतला माहली की अध्यक्षता में जिला परिषद की मासिक बैठक हुई. जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष शकुंतला माहली ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय एवं आदेश का अनुपालन होना चाहिए. अध्यक्ष ने स्वास्थ्य […]

सरायकेला : सरायकेला के सामुदायिक भवन में शुक्रवार को जिप अध्यक्ष शकुंतला माहली की अध्यक्षता में जिला परिषद की मासिक बैठक हुई. जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई. इस अवसर पर जिप अध्यक्ष शकुंतला माहली ने कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय एवं आदेश का अनुपालन होना चाहिए.

अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिले के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों को नियमित रूप से खोलने एवं हर तरह की आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले में मलेरिया का प्रकोप रोकने के लिए डीडीटी एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में 30 अगस्त को नीमडीह में दिव्यांग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. जिला आपूर्ति शाखा की समीक्षा करते हुए सभी परिवारों के राशन कार्ड का आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया.

सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा करते हुए जिले के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के साथ अभिभावकों के मिलने का नियम बनाने को कहा. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को स्वच्छ भारत मिशन के तहत 30 अगस्त को जिप के साथ स्वच्छता अभियान चलाने को कहा. विभाग को 2016-17 में नये चापाकलों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जिला उद्योग महाप्रबंधक ने बताया कि स्वरोजगार के लिए अभ्यर्थी अॉनलाइन आवेदन दे सकते हैं. मौके पर उप विकास आयुक्त आकांक्षा रंजन, जिप के कार्यपालक पदाधिकारी शिवमंगल तिवारी, सीएस डॉ एपी सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमनी खलखो व अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >