लक्ष्य के अनुरूप प्रगति प्राप्त करने का निर्देश
सरायकेला : कृषि विभाग के संयुक्त सचिव राजीव कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कृषि पदाधिकारी संग जिले में विभिन्न फसलों के लक्ष्य एवं आच्छादन की समीक्षा की. वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से श्री कुमार ने जिले में अब तक हुए फसलों के आच्छादन की पूरी जानकारी हासिल की. जानकारी देते […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
August 18, 2017 5:24 AM
सरायकेला : कृषि विभाग के संयुक्त सचिव राजीव कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कृषि पदाधिकारी संग जिले में विभिन्न फसलों के लक्ष्य एवं आच्छादन की समीक्षा की. वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से श्री कुमार ने जिले में अब तक हुए फसलों के आच्छादन की पूरी जानकारी हासिल की. जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी रामचंद्र ने कहा कि जिले में अब तक धान का 96 फीसदी, मक्का का 93 फीसदी, दलहन का 84 फीसदी, तेलहन का 93 फीसदी व मोटे अनाज का 69 फीसदी आच्छादन हुआ है. संयुक्त सचिव ने जिले में संचालित कृषि योजनाओं की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति प्राप्त करने का निर्देश दिया है. मौके पर विजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
...
ये भी पढ़ें...
January 14, 2026 8:40 PM
January 14, 2026 12:46 AM
January 14, 2026 12:45 AM
January 14, 2026 12:32 AM
January 13, 2026 9:30 PM
January 13, 2026 8:39 PM
January 12, 2026 11:38 PM
January 12, 2026 11:32 PM
January 11, 2026 11:40 PM
January 11, 2026 11:39 PM
