तीन घंटे विलंब से चालू हुआ ओपीडी, मरीज परेशान

-बिना इलाज के ही लौट गये कई मरीज, टीकाकरण के लिए इंतजार करती रहीं महिलाएं

राजमहल. अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर ओपीडी बंद रहने का पोस्टर चिपका दिया गया. इससे ग्रामीण क्षेत्र से इलाज कराने आये मरीजों को बिना इलाज कराये ही घर लौटना पड़ा. ग्रामीण क्षेत्र की कम पढ़ी-लिखी महिलाएं अस्पताल परिसर में ही बैठकर ओपीडी खुलने का इंतजार करतीं रहीं. महिलाओं को अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि आज इमरजेंसी का इलाज किया जाएगा. मरीज सोनी देवी ने बताया कि बच्चे के नियमित टीकाकरण के लिए अस्पताल में कई घंटे से बैठे हैं. लेकिन टीकाकरण देने दीदी अस्पताल में अभी तक नहीं आयी है. इसके कारण वापस घर लौट कर जा रहे हैं. फेलू टोला निवासी मोहम्मद युसूफ शेख ने कहा कि मेरे बच्चे को दो दिनों से बुखार है. दोनों को लेकर इलाज करने के लिए अस्पताल आये थे. दो घंटे से अस्पताल में बैठे हैं. ओपीडी बंद रहने के कारण परेशानी हुई. क्या कहते हैं प्रभारी उपाधीक्षक गुड फ्राइडे को लेकर छुट्टी है, जिसके कारण ओपीडी का कार्य देर से शुरू किया गया है. वहीं इमरजेंसी के लिए चालू था. ऑफिशियल कार्य सभी बंद है. अस्पताल में इलाज कराने आये लोग बिना इलाज कराये लौटे नहीं है. इसके लिए ओपीडी को चालू किया गया. सभी का इलाज किया गया. डॉ उदय टुडू प्रभारी उपाधीक्षक अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >