बंगाल चुनाव को लेकर साहिबगंज में 'हाई अलर्ट': बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान (23 अप्रैल) को देखते हुए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर बरहरवा और कोटालपोखर थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने खुद सीमावर्ती चेकपोस्टों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

West Bengal Election, साहिबगंज (विकास जायसवाल की रिपोर्ट): पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के प्रथम चरण का मतदान गुरुवार, 23 अप्रैल को होने वाला है. चुनावी शोर और गहमागहमी के बीच झारखंड के साहिबगंज जिले से लगी बंगाल की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत कड़ी कर दी गई है. जिला प्रशासन ने विशेष रूप से बरहरवा और कोटालपोखर थाना क्षेत्रों में ‘हाई अलर्ट’ घोषित किया है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या बाहरी हस्तक्षेप न हो सके.

एसडीपीओ के नेतृत्व में चेकपोस्टों का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार सिंह के कड़े निर्देश पर बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बुधवार को सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया. इस दौरान उनके साथ बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह और कोटालपोखर थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. टीम ने बरहरवा थाना क्षेत्र के लाधोपाड़ा और बरारी के साथ-साथ कोटालपोखर क्षेत्र के जीवनपुर व रहिमटाड़ चेकपोस्टों पर जाकर तैनात जवानों की मुस्तैदी को परखा.

Also Read: गिरिडीह में चोरों ने पहले की चोरी, फिर घर में लगा दी आग! 5 लाख से अधिक की संपत्ति खाक

संदिग्धों और वाहनों पर पैनी नजर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तैनात पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे हर आने-जाने वाले वाहन की सघन तलाशी लें और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करें. एसडीपीओ ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध शराब, नकदी या अवांछित तत्वों के प्रवेश को रोकना है. उन्होंने जवानों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने को कहा.

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए झारखंड पुलिस तैयार

पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि बंगाल चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस पड़ोसी राज्य के प्रशासन को पूरा सहयोग दे रही है. सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और जंगलों व संवेदनशील रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है. जरूरत पड़ने पर इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी ताकि कल होने वाले मतदान में किसी प्रकार का कोई बाधा न आए.

Also Read: चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 लाख का अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

गलवान के वीरों की शौर्यगाथा के बीच याद किये गये शहीद कुंदन

आम महोत्सव में किसानों ने बताया बागवानी से जिंदगी में आये बदलाव

बरहरवा ::: ......हिरणपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता ने ग्रामीणों से किया संवाद-बिजली और पेयजल संकट प्रमुख मुद्दा, उपायुक्त से मिलने जाएगा शिष्टमंडलप्रतिनिधि, बरहेटप्रखंड क्षेत्र की हिरणपुर पंचायत अंतर्गत हिरणपुर गांव में भाजपा नेता मंडल मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की. कार्यक्रम का नेतृत्व करण मरांडी ने किया. संवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया. मंडल मुर्मू ने बताया कि हिरणपुर गांव के अंतर्गत प्रधान टोला, जामुन टोला, जाहिर टोला, चौकीदार टोला, घुटू टोला, खाटू टोला और कोचा टोला सहित कुल सात टोले आते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधान टोला को छोड़कर शेष छह टोलों में अब तक बिजली की सुविधा नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा गांव में पेयजल संकट भी एक गंभीर समस्या बना हुआ है. मंडल मुर्मू ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल शीघ्र ही साहिबगंज के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग करेगा. इस अवसर पर बबलू किस्कू, गंगा मुर्मू, सुनीता हांसदा, लाडो हेंब्रम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.