साहिबगंज : सूर्या हांसदा गिरोह के दो युवक गिरफ्तार, सात देसी राइफल बरामद

सूर्याहांदसा गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. काफी संख्या में हथियार भी मिले हैं.

साहिबगंज1 मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत दामिनभिट्ठा पहाड़ स्थित जय माता दी स्टोन वर्क्स माइंस में तीन जून को दो पोकलेन एवं दो हाइवा को जलाने व गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किये गये हैं. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि घटना को अंजाम देने वाला सूर्या हांसदा अपने गिरोह के लोगों के साथ-साथ हथियार समेत छोटा देवडांड़ स्थित एक व्यक्ति के मकान में ठहरा हुआ है. सूचना मिलते ही विशेष टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी ने रातभर जंगल में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान फागुमाल पहाड़िया एवं मंगल मरांडी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. दोनों अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल सात देसी राइफल भी बरामद किया है. गिरफ्तार दोनों युवकों ने बताया कि जय माता दी स्टोन वर्क्स एंड माइंस में दो पोकलेन और दो हाइवा जलाने के बाद घटना में प्रयुक्त हथियार को सूर्या हांसदा ने लाकर मेरे घर में रखा था. अन्य हथियार सूर्या हांसदा अपने अन्य सदस्यों के साथ ले गया था. उन लोगों ने यह भी स्वीकार किया कि उक्त अग्निकांड एवं गोलीबारी कांड के गिरोह का सरगना सूर्या हांसदा है.

छापेमारी दल में ये रहे शामिल :

छापेमारी दल में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की, राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, एसडीओ रूपक कुमार सिंह, नगर प्रभाग पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार, बोरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार, एसआइ पवन कुमार, एएसआइ अमित कुमार शामिल थे.

तीन जून को दामिनभिट्ठा पहाड़ स्थित जय माता दी स्टोन वर्क्स माइंस में दो पोकलेन एवं दो हाइवा जलाने व गोलीबारी का

कैप्सन -प्रेसवार्ता में जानकारी देते साहिबगंज एसपी व बरामद हथियार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >