निर्दोष पर्यटकों की हत्या करनेवालों को मिले सख्त सजा

आतंकी हमले के विरोध में युवकों ने भगैया चौक पर निकाला मशाल जुलूस, कहा

मंडरो. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में युवकों ने देर रात को भगैया चौक में मशाल जुलूस निकाला. मिर्जाचौकी-मंडरो मुख्य सड़क होते हुए पुन: वापस भगैया शिव मंदिर के पास समाप्त किया. मशाल जुलूस के दौरान पाकिस्तान आतंकवादी का पुतला जलाया. मशाल जुलूस के माध्यम से लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये जा रहे थे. घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिस प्रकार धर्म पूछकर निर्दोष पर्यटकों की हत्या की गयी है. यह बहुत शर्म की बात है. युवाओं ने कहा कि पाकिस्तान संभल जाओ अब वह भारत नहीं है, तुमने जितने निर्दोश का खून बहाया है. एक-एक हत्या का बदला भारत लेगा. हमले के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. लोगों ने कहा कि देश विरोधियों को माफ नहीं करेंगे. हिंदुओं की हत्या बंद करो, जैसे नारे लगाये. देश की 140 करोड़ जनता जघन्य हत्याकांड का बदला लेगी. लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर भगैया के अभय कुमार, विष्णु कुमार, सन्नी राम, शुभम कुमार, प्रियांशु कुमार राम, गोलू राम, अतुल कुमार, इंद्रजित राम, विकास राम, बबलू रजक, पंकज राम, सोमेन कुमार, सुजीत राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >