तीनपहाड़ स्टेशन पर पानी का संकट, 4 दिन से नल सूखे… शौचालय बंद, यात्री बेहाल

तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर 4 दिनों से जलापूर्ति ठप. पानी की कमी से यात्री परेशान, शौचालय भी बंद. मोटर जलने से सप्लाई बाधित.

तीनपहाड़. मालदा रेल मंडल के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर पिछले चार दिनों से जलापूर्ति ठप है. इसके कारण स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है. स्टेशन परिसर में पानी की टंकियां और पेयजल शेड मौजूद हैं, लेकिन सप्लाई बंद होने के कारण सभी सूखे पड़े हैं. मजबूरी में यात्रियों को बोतलबंद पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है.

चार दिनों से बंद है स्टेशन की जलापूर्ति

जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर चार पानी की टंकियां और ठंडे पानी के लिए एक टंकी लगायी गयी है. वहीं, प्लेटफार्म नंबर दो पर भी एक पानी की टंकी और पेयजल शेड बनाया गया है.

लेकिन पिछले सोमवार से स्टेशन की जलापूर्ति पूरी तरह बंद है. पानी नहीं आने के कारण यात्रियों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

पानी के अभाव में शौचालय भी बंद

जलापूर्ति ठप होने का असर केवल पेयजल व्यवस्था पर ही नहीं पड़ा है. स्टेशन परिसर में पानी के अभाव में पे एंड यूज शौचालय भी बंद हो गया है. इससे यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मोटर जलने से ठप हुई सप्लाई

तीनपहाड़ स्टेशन प्रबंधक रजनीश कुमार ने बताया कि स्टेशन की जलापूर्ति के लिए लगाया गया मोटर जल गया है. इसी वजह से पानी की सप्लाई बंद है. उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गयी है.

यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा का चार दिनों तक बंद रहना गंभीर समस्या है. यात्रियों ने जल्द से जल्द खराब मोटर की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >