फंदे से लटक कर किशोर ने की आत्महत्या

छानबीन में जुटी पुलिस

उधवा. राधानगर थाना क्षेत्र की उत्तर सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत गोहल बारी गांव में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे 17 वर्षीय किशोर ने अपने ही घर में गले में फंदे डालकर आत्महत्या की जाने का मामला सामने में आया है. जानकारी मिलते ही राधानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोहलबाड़ी गांव में शनिवार की सुबह 17 वर्षीय किशोर सारीकुल शेख ने गले में रस्सी डालकर अपने ही घर में आत्महत्या कर लिया है. बताया जाता है कि घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था. परिजन जब घर पहुंचे तो देखा कि उनके पुत्र घर में झूल रहा है. इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो देखने के लिए ग्रामीणों के भीड़ लग गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार, एएसआइ जय बहादुर सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. राधानगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार पांडे ने बताया कि किशोर मिर्गी से पीड़ित था. कोई शिकायत नहीं की गयी है. यूडी केस दर्ज किया जायेगा. फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >