अपहरण की शिकायत के दो सप्ताह बाद महिला का शव बरामद

तालझारी थाना क्षेत्र के जसकुटी की घटना, पहुंची दो थानों की पुलिस

तालझारी

थाना क्षेत्र के जसकुटी के समीप झाड़ियों में मंगलवार की शाम एक शव होने की सूचना तालझारी थाना पुलिस को मिली. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय, एसआई कन्हैया प्रसाद तथा राजमहल थाना के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने वहां से एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया. शव के पास से पुलिस को एक बैंक का पासबुक, एक काले रंग की चप्पल और एक थैला भी मिला है. महिला की पहचान राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट, मलाहीटोला निवासी नित्यानंद कर्मकार की पत्नी ऋतु देवी के रूप में की गई है. ज्ञात ��ो कि महिला के पति नित्यानंद कर्मकार ने अपनी पत्नी के अपहरण की शिकायत 8 अप्रैल को राजमहल थाना में दर्ज कराई थी. उन्होंने अपने आवेदन में स्पष्ट रूप से डुमरी निवासी गणेश साहा नामक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए थे. पति नित्यानंद कर्मकार ने आवेदन में बताया था कि उनकी पत्नी ऋतु देवी 7 अप्रैल की सुबह लालमाटी स्थित एसबीआई बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी. उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला. आवेदन में यह भी उल्लेख था कि डुमरी निवासी गणेश साहा पिछले कई महीनों से उनकी पत्नी पर बुरी नजर रखे हुए था, जिसकी जानकारी पत्नी ने पहले ही पति को दे दी थी. इसके बावजूद महिला अचानक गायब हो गयी. पति ने तब ही आशंका जतायी थी कि गणेश साहा ने किसी आपराधिक षड्यंत्र के तहत उनकी पत्नी का अपहरण किया है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहेबगंज सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले में पुलिस छानबीन की जा रही है.

नितेश कुमार पांडेय, थाना प्रभारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >