गैस सिलिंडर में आग लगने से दो लोग झुलसे

पाइप लीकेज होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई

राजमहल. थाना क्षेत्र शहर की बर्मन कॉलोनी के वार्ड छह में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलिंडर में आग लगने से दो लोग जख्मी हो गये. अमर बर्मन की पत्नी प्रिया बर्मन दोपहर में रसोई रूम में खाना बना रही थी. पाइप लीकेज होने के कारण सिलिंडर में आग लग गई. देखते ही देखते आग की चपेट में प्रिया बर्मन को आया देख अमर बर्मन के बड़े भाई अशोक बर्मन दौड़ कर आये और आग बुझाने के क्रम में वे भी जल गये. सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया. मगर तब तक रसोई रूम में रखी सामग्री जलकर राख हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >