236 पहाड़िया गांवों में चलेगा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

236 पहाड़िया गांवों में चलेगा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

प्रतिनिधि, तालझारी. जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 30 जून तक प्रखंड के चिन्हित गांवों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम और शिविर आयोजित किए जाएंगे. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय समुदाय के परिवारों के समग्र विकास और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का उद्देश्य है. इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को प्रखंड सभागार में अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें बताया गया कि चिन्हित आदिवासी और पीवीटीजी गांवों में ग्राम सभा के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा. यह अभियान प्रधानमंत्री जनजातीय समावेश मिशन के सहयोग से साहिबगंज जिले के 236 पहाड़िया गांवों में संचालित किया जाएगा. मौके पर मनरेगा बीपीओ रजनीश परासर, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >