योजना हमारी, प्रगति हमारी अभियान में बढ़े भागीदारी : बीपीएम

नव-चयनित मॉडल कार्यकारिणी सदस्यों के बीच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, बरहरवा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रिसौड़ स्थित पुराने पंचायत भवन में मंगलवार को जेएसएलपीएस बरहरवा द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए नव-चयनित मॉडल कार्यकारिणी सदस्यों के बीच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बीपीएम फैज आलम उपस्थित रहे. बीपीएम ने कहा कि विजनिंग, वार्षिक कार्ययोजना एवं व्यवसाय विकास योजना क्लस्टर स्तरीय संघों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. जागरूकता कार्यक्रम के तहत योजना हमारी, प्रगति हमारी अभियान, सहभागी योजना निर्माण, रणनीतिक दिशा निर्धारण तथा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए मॉडल संकुल संघ की तैयारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि योजनाएं ग्राम संगठन स्तर पर सदस्यों द्वारा तैयार की जाएंगी, जिन्हें समेकित कर संकुल स्तर पर प्रस्तुत किया जायेगा. मौके पर सामुदायिक समन्वयक दाऊद टुडू, पीआरपी रुंजेला खातून, लेखापाल मर्शी मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bikash jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >