चुनाव : साहिबगंज में 20, राजमहल और बरहरवा में 10-10 टेबल पर होगी गिनती

साहिबगंज अध्यक्ष व वार्ड के लिये 20-20 टेबल बनाये गये हैं. चार राउंड में गिनती पूरी होगी.

150 कर्मियों की तैनाती, हर राउंड के बाद आएगा वार्ड का रिजल्ट संवाददाता, साहिबगंज नगर निकाय चुनाव को लेकर मतगणना का काम 27 फरवरी को सुबह आठ से शुरू होगा और रात आठ बजे से मतगणना का काम बंद हो जाएगा. अगर मतगणना उस दिन समाप्त नहीं हो पाती है तो पुनः दूसरे दिन सुबह आठ बजे से शुरू होगी. तबतक के लिए स्ट्रांग रूम को सील कर दिया जायेगा. यह जानकारी एसी गौतम भगत ने दी. उन्होंने बताया कि रात आठ बजे से पहले बैलेट बॉक्स को खोला जाएगा, ताकि रात आठ बजे तक हर हाल में उसके मतपत्रों की गिनती पूरी कर ली जा सके. साहिबगंज अध्यक्ष व वार्ड के लिये 20-20 टेबल बनाये गये हैं. चार राउंड में गिनती पूरी होगी. राजमहल व बरहरवा के लिये अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के लिए मतगणना हॉल में 10-10 टेबल होंगे. एक टेबल पर तीन कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. पहले प्राप्त मतों को छांटकर अलग-अलग बंडल बनाया जाएगा. उसके बाद मतों की गिनती शुरू होगी. प्रत्येक राउंड के बाद एक या दो वार्ड का रिजल्ट आ जाएगा. मतगणना में करीब 150 कर्मियों को लगाया जाएगा. कुछ कर्मियों को सुरक्षित रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >