प्रमुख :धूल से परेशान ग्रामीणों ने रोड जाम कर किया प्रदर्शन

बेल भद्री पहाड़ के निवासी बबलू पहाड़िया ने बताया कि उनके गांव में सरकारी स्कूल के अलावा कई अन्य बसे हुए हैं. इस पहाड़ की सड़क से कई वाहनों का आवागमन होता है, जिसके कारण सड़क से उड़ने वाले धूलकण उनके घरों तक पहुंचते हैं,

रोष. बेल भद्री पहाड़ पर नियमित पानी छिड़काव की मांग, वाहनों को रोका फोटो नं 24 एसबीजी 22,23 है कैप्सन – मंगलवार को पहाड की सड़क पर पानी छिड़काव कराने की मांग करते पहाड़ियां लोग प्रतिनिधि, मंडरो मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र, बेल भद्री पहाड़ में मंगलवार को बेल भद्री पहाड़ के दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर गाड़ियां रोक कर दीं और पत्थर व्यवसायियों से पहाड़ की सड़क पर पानी छिड़काव कराने की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि सड़क से उड़ रहे धूलकणों के कारण उनकी जीवनशैली प्रभावित हो रही है. बेल भद्री पहाड़ के निवासी बबलू पहाड़िया ने बताया कि उनके गांव में सरकारी स्कूल के अलावा कई अन्य बसे हुए हैं. इस पहाड़ की सड़क से कई वाहनों का आवागमन होता है, जिसके कारण सड़क से उड़ने वाले धूलकण उनके घरों तक पहुंचते हैं, जिससे उनके जीवन में काफी कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं. उन्होंने बताया कि हमारी मांग है कि सड़क पर पानी का छिड़काव किया जाये ताकि धूल उड़ने से बचाव हो सके. जब तक हमारी यह मांग पूरी नहीं की जाती, हम सड़क पर वाहनों को नहीं जाने देंगे. ग्रामीणों का विरोध बढ़ने के बाद मौके पर पहुंचे पत्थर व्यवसायियों ने उनकी मांगों को सुना और जाम हटवाया. साथ ही यह आश्वासन दिया कि भविष्य में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा ताकि धूल उड़ने से निजात मिल सके. मौके पर बिदेंश्वरी पासवान, बबलू पहाड़िया, पतरास मालतो, मैसा पहाड़िया, जोन पहाड़िया, जोसेफ पहाड़िया, सननी पहाड़िया, सुकरा पहाड़िया, सिमोन पहाड़िया सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब गांव में रहने वाले लोग और व्यवसायियों के बीच धूल के कारण असहजता बढ़ने लगी और इससे लोगों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >