सहकारी बैंक परिसर में शाखा प्रबंधक ने किया पौधरोपण

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर सहकारी बैंक राजमहल के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया.

राजमहल. अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पर सहकारी बैंक राजमहल के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया. शाखा प्रबंधक रंजन कुमार ने बताया कि सहकारिता एक बेहतर दुनिया का निर्माण करती है. राजमहल शाखा के द्वारा भी जागरुकता अभियान के साथ पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य जनता में जागरुकता बढ़ाना तथा सहकारी समितियों को मजबूत करना है. बैंक परिसर के आसपास पौधरोपण किया गया. मौके पर शाखा प्रबंधक रंजन कुमार के अलावा पवित्र कुमार बराल, मिथिलेश तुरी, उपेंद्र ठाकुर, किसान तांती, शमीम शेख आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil thakur

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >