रंजू हत्या मामले में पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों को भेजा जेल

अफवाह में पीट पीट कर हत्या कर जंगल में दफना दिया था

बोरियो. रंजू उर्फ रंजन सोनी हत्या मामले में पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया. हत्यारोपी आसनबोना गांव के कान्हू बेसरा, संग्राम बेसरा, सिमोन बेसरा, नूनका बेसरा, अन्नपा बेसरा, रमेश बेसरा, पिथो बेसरा, सकला सोरेन, कालू बेसरा, जन्हे बेसरा है. आरोपियों ने अपना दोष स्वीकार किया है. ज्ञात हो कि बीते 26 अप्रैल को इन लोगों ने रंजू उर्फ रंजन को बच्चा चोर के अफवाह में पीट पीट कर हत्या कर जंगल में दफना दिया था. मृतक के भाई राहुल कुमार के लिखित आवेदन पर आरोपियों के विरुद्ध मामला किया गया है. थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. वहीं, मृतक रंजू उर्फ रंजन के शव का पोस्टमॉर्टम साहिबगंज सदर अस्पताल में नहीं हो सका. इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया गया. शव 10 दिनों तक दफन रहने के कारण काफी हद तक सड़ चुका था, जिससे साहिबगंज में पोस्टमॉर्टम नही हो सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >