खाटू श्याम के भक्ति गीतों पर झूमे लोग

श्याम के नाम की अलख घर-घर तक जगाना भी उद्देश्य

मंडरो. मिर्जाचौकी खाटू श्याम परिवार की ओर से खाटू श्याम की पूजा देर शाम मुख्य यजमान भल्टु चौधरी, उनकी धर्मपत्नी अर्चना देवी, सुनील चौधरी और उनकी धर्मपत्नी अननु देवी द्वारा संपन्न कराई गई. पूजा सम्पन्न होने के पश्चात देर रात भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रूपेश कुमार यादव और श्याम परिवार के भल्टु चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया. वहीं, उत्तर प्रदेश से आयी प्रसिद्ध गायिका अंजली द्विवेदी ने उपस्थित श्रोताओं के बीच खाटू श्याम के भक्ति गीत जैसे हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा, हारा हूं बाबा मुझे तुझ पर भरोसा है, खाटू नगरी की महिमा जैसे कई भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बन गया. अंजली द्विवेदी के आगमन पर विशेष रूप से महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया. जानकारी देते हुए खाटू श्याम परिवार के मुख्य यजमान भल्टु चौधरी ने बताया कि इस भजन संध्या कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म को बढ़ावा देना, युवाओं में भगवान के प्रति आस्था को जागृत करना तथा भारतीय संस्कृति को उनके संस्कारों में समाहित करना है. साथ ही बाबा खाटू श्याम के नाम की अलख घर-घर तक जगाना भी उद्देश्य है. कार्यक्रम के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें लगभग पांच हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर लाभ उठाया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील चौधरी, भल्टु चौधरी, बालेश्वर प्रसाद भगत, मुकेश जयसवाल, गुड्डू चौधरी, गुप्तेश्वर सोनी, प्रमोद जयसवाल, गोलू चौधरी, संतोष कुमार, मनोज गुप्ता, प्रेम चौधरी, विष्णु सोनी, अभियानंद भगत, राजू साह, प्रमोद गुप्ता, चंदन वर्णवाल, डिंपल चौधरी सहित कई महिला एवं पुरुष श्याम भक्तों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >