रेल ब्लॉक के कारण साहिबगंज-जमालपुर इएमयू व इंटरसिटी भागलपुर तक चली

सब-वे का निर्माण किया जा रहा

साहिबगंज. मालदा रेल मंडल अंतर्गत भागलपुर और सुल्तानगंज के बीच हो रहे सब-वे निर्माण को लेकर रविवार को सात घंटे के ब्लॉक के कारण साहिबगंज से चलने वाली जमालपुर तक ईएमयू ट्रेन भागलपुर तक ही चली. वहीं मालदा से चलकर किऊल जंक्शन को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस भागलपुर तक ही चलायी गयी. वहीं रामपुरहाट से गया जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को 90 मिनट विलंब से चलायी जा रही है. ज्ञात हो कि सुल्तानगंज और गंगानी रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 11 (331) 629 किलोमीटर पर व नाथनगर और अकबरनगर स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 2 सी (316 ) 367 किलोमीटर पर, को हटाने के उद्देश्य से सब-वे का निर्माण किया जा रहा है. इसी क्रम में आरसीसी बॉक्स और स्लैब को स्थापित किया जाएगा, जिसको लेकर 4 मई रविवार को सुबह 9:30 बजे से संध्या 4:15 बजे तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया. इसको लेकर रेलवे ने सूचना जारी की है. सूचना के अनुसार मालदा मंडल अंतर्गत बरहरवा-साहिबगंज-भागलपुर रेलखंड पर कुछ ट्रेनों को संक्षिप्त यात्रा के रूप में चलायी जाएगी जिसमें 13409 और 13410 मालदा टाउन-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस को मालदा से भागलपुर तक ही चलाया जाएगा और पुनः भागलपुर से मालदा के लिए चलाया जाएगा. वहीं साहिबगंज-जमालपुर ईएमयू पैसेंजर ट्रेन 63431/63432 को भी साहिबगंज से भागलपुर तक चलाया जाएगा और फिर भागलपुर से साहिबगंज के लिए चलाया जाएगा. वहीं रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन 90 मिनट के लिए विलंब से चलायी जाएगी. इधर, इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक राजहंस पाठक ने बताया कि मालदा मंडल द्वारा दी गयी सूचना के आलोक में रविवार को पावर और रेल ब्लॉक लिया गया है, जिस कारण मालदा इंटरसिटी और साहिबगंज-जमालपुर ईएमयू को संक्षिप्त यात्रा के रूप में चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >