जवाहर नवोदय विद्यालय ने 24 रनों से जीत हासिल की

संत जेवियर्स स्कूल ए बनाम जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच खेला गया.

साहिबगंज. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे अंडर-16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत रविवार को संत जेवियर्स स्कूल ए बनाम जवाहर नवोदय विद्यालय के बीच खेला गया. जवाहर नवोदय विद्यालय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 10 विकेट पर 171 रन बनाये. वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी संत जेवियर्स स्कूल की टीम 24 ओवर में 147 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. जवाहर नवोदय ने 24 रनों से जीत हासिल की. जवाहर नवोदय विद्यालय के खिलाड़ी वसीम अख्तर को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया. मुख्यातिथि दंत चिकित्सक डॉ अरशद ने वसीम अख्तर को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया. मैच में अंपायरिंग अशफाक आलम व प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा एवं स्कोरिंग केएस सौरभ ने किया. मौके पर ज़िला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, अमित तिवारी, सतीश सिन्हा, ग़ोपाल सिंह, राजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >