मसीही समाज के लोगों प्रभु यीशु को किया याद,

पतना के कैथोलिक चर्च व सीएनआई चर्च में हुई विशेष प्रार्थना

पतना. प्रखंड के घरमपुर स्थित सीएनआई चर्च में शुक्रवार को ईसाई समुदाय के लोगों ने गुड़ फ्राइडे मनाया. गुड फ्राइडे के अवसर पर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक पादरी दानियल मुर्मू व अन्य के द्वारा हिन्दी और संताली दो भाषा मे प्रार्थना सभा किया. पादरी दानियल मुर्मू ने गुड फ्राइडे से ईस्टर संडे तक के सफर से संबंधित लोगों को जानकारी दी. वही, गुड फ्राइडे पर ही सभी ईसाई धर्मावलंबियों अपने पूर्वजों के कब्र की साफ-सफाई की करते हैं. ताकि सभी अपने पाप व गुनाहों को स्वीकार कर नये जीवन फिर से शुरू करेंगे. इस दौरान सात वाणी में प्रभु यीशु की जीवनी का वर्णन किया. लोगों ने उपवास रख प्रभु यीशु को याद किया. मौके पर चर्च के बाहर शर्बत का वितरण किया गया. मौके पर नीरज हेंब्रम, प्रकाश दास, पीटर सिंह, भारती रानी हांसदा, दीपक दयाल, रोबिन दास, गौरव क्रिश्चियन, जॉन मरांडी समेत अन्य मौजूद थे. वहीं, दूसरी ओर प्रखंड के सीता पहाड़ स्थित कैथोलिक चर्च परिसर में भी शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया. विभिन्न शाखा से सैकड़ों ईसाई धर्मावलंबी शामिल हुए. कार्यक्रम में सर्वप्रथम चर्च परिसर में क्रूस रास्ता का आयोजन कर विशेष प्रार्थना की गयी. फादर क्रिसिस्टम हेंब्रम ने लोगों को बाइबिल के उपदेश दिया. यहूदी सिपाहियों द्वारा प्रभु यीशु पर किये अत्याचार, शोषण के बारे में बताया कहा कि यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद आज ही के दिन ही कलवारी पहाड़ में क्रूस पर चढ़ाया था. ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था. आज को प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर शोक जताते हैं. मौके पर मनोज टुडू, सुभास्टेन हेंब्रम, मनोज टुडू, लाउस हांसदा, दाउद किस्कू, वीना सोरेन, मेरी मुर्मू, दासो मरांडी, सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >