साहिबगंज
साहिबगंज जिला स्थापना महोत्सव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को एनआरपी सेंटर विद्यालय के सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत आयोजन समिति के प्रधान संयोजक डॉ. सच्चिदानंद द्वारा पिछली बैठक की कार्रवाई और समीक्षा विवरण प्रस्तुत करने के साथ हुई. बैठक में जिला स्थापना दिवस समारोह को अधिक भव्य और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं शिक्षाविद कालिदास पाठक ने जिला स्थापना दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आयोजन की भव्यता बढ़ाने के लिए मैराथन दौड़ और साइकिल रैली आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया. निर्णय के अनुसार 14 जून 2026 को मैराथन दौड़ तथा 16 जून 2026 को साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा. मैराथन दौड़ के लिए बच्चू लाल, हंस मनोरंजन जगत, साहिबगंज को प्रभारी बनाया गया है. योगेश यादव सह प्रभारी होंगे, जबकि राहुल कुमार दुबे और अबरार अहमद सहयोगी की भूमिका निभाएंगे. साहित्यकार अनिरुद्ध प्रभास के सुझाव पर 43वें साहिबगंज जिला स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 43 फलदार पौधों का रोपण करने का निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी से सहयोग लेने पर सहमति बनी. पर्यावरण समिति के प्रभारी पर्यावरणविद् नवल कुमार झा, सह प्रभारी शिक्षाविद कालिदास पाठक तथा संध्या महाविद्यालय के प्राचार्य शंभू नाथ पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला स्थापना स्मारिका ‘राजगंगा’ का प्रकाशन किया जाएगा. इसके प्रधान संपादक डॉ. रामजन्म मिश्र होंगे, जबकि संपादक के रूप में डॉ. सच्चिदानंद और अनिरुद्ध प्रभास कार्य करेंगे. सह संपादक मंडल में शंभू नाथ पाठक, मनोज कुमार झा, कालिदास पाठक तथा डॉ. सूर्यानंद पोद्दार शामिल रहेंगे. स्वागत एवं सम्मान समिति के प्रभारी मनोज कुमार झा बनाए गए हैं. उनके साथ सह प्रभारी के रूप में सत्यजीत कृष्णा, शिवेश झा, नवल कुमार मंडल, भारतीय कला मंदिर के अध्यक्ष चैतन्य आनंद तथा पूर्व शिक्षिका गीता पांडे कार्य करेंगी. वहीं पुरस्कार एवं कला-साज-सज्जा समिति की जिम्मेदारी अमृत प्रकाश को सौंपी गई है. निम्मी सिंहा, सरिता मिश्रा, मनोरंजन भोजपुरी साहित्य परिषद की सचिव तथा एकता राय, एकता कला केंद्र राजमहल को सह प्रभारी बनाया गया है. समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाजसेवियों, चिकित्सकों, विद्यार्थियों तथा सरकारी कर्मियों के चयन के लिए उच्च स्तरीय चयन समिति का गठन किया गया. इसके अध्यक्ष डॉ. रामजन्म मिश्र होंगे. समिति में भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव सहित तीन अन्य सदस्य भी शामिल रहेंगे. इसके अलावा जिला स्थापना दिवस को सफल और भव्य स्वरूप देने के लिए 10 सदस्यीय संचालन समिति का भी गठन किया गया. बैठक में सुमन कुमार बरहरवा, धीरन राम मिर्जा चौकी, सुधीर घोष अधिवक्ता राजमहल, रितेश कुमार, अंकित पांडे, आदर्श कुमार ओझा, नीरज रामेश्वरम, सपना कुमारी बरहरवा तथा सत्यवान मंडल उधवा को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं. कार्यक्रम में मनीष कुमार झा, सुमन शंकर सिंह, हेमंत कुमार, दादी निभा रहा है, सत्य प्रकाश मंडल, सुधा आनंद, शिवानी आनंद, शिक्षिका सीमा आनंद तथा शिक्षिका चंपक लता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
