पिता ने अपने चार पुत्र सहित पुत्र वधू पर दर्ज करायी प्राथमिकी

न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

राजमहल. लालमाटी गांव निवासी हरि नारायण यादव ने अपने चार पुत्र सहित चार पुत्र वधू, एक पोते व समधी धीरेन यादव के विरुद्ध पारिवारिक विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने जान मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है. थाने में दिये आवेदन में हरिनारायण यादव ने बताया है कि 16 अप्रैल को विनोद यादव (पुत्र ) ने अपने छोटे पुत्र सुमित यादव को मुझे बुलाने के लिए मेरे पास भेजा तो मैं जाने से इनकार कर दिया. इसके बाद विनोद यादव, प्रमोद यादव, गौरी यादव, नीति यादव, गीता देवी (विनोद यादव की पत्नी), मंजीत देवी ( प्रमोद यादव की पत्नी), रीना देवी ( पति गौर यादव ), पारो देवी ( पति नीचे यादव), राजा यादव (पिता गौर यादव ), समधी धीरेन यादव सभी ने मिलकर मेरे गले में गमछा डालकर जमीन पर गिरा दिया और मुझे मारपीट करने लगे. जान बचाने के लिए किसी तरह मैं भागते हुए तालझारी थाने पहुंचा. राजमहल थाने में आकर सभी लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी. मामले में राजमहल थाना कांड संख्या 140/ 25 दर्ज किया गया है. राजमहल प्रभारी थाना प्रभारी बिट्टू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरव यादव को गिरफ्तार कर लिया. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >