राजमहल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

राजमहल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. युवक पर शादी का झांसा देकर वारदात को अंजाम देने का इल्जाम है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

राजमहल : राजमहल थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. मामले में नवाब शेख को आरोपी बनाया गया है.

दुकान से लौटते समय घटना का आरोप

पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना बीते 3 अगस्त 2026 की है जब वह गांव की एक दुकान पर गई थी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी नवाब शेख ने उसे पीछे से पकड़ लिया, मुंह में कपड़ा ठूंसकर जबरन अपने घर के अंदर ले गया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया.

शादी का वादा कर बाद में मुकरने का आरोप

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता से शादी करने की बात कही थी, लेकिन बाद में मुकर गया. इसके बाद पीड़िता ने राजमहल थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई.

प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर राजमहल थाना कांड संख्या 298/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >