कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले का विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध

मंगलहाट चौक पर किया विरोध प्रदर्शन

राजमहल. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई तालझारी की ओर से जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन मंगलहाट में किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री बीरू कुमार ने किया.पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई. 20 से ज्यादा लोग घायल हैं. हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे. मृतकों में यूपी गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं. नेपाल और यूएई के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए. वहां पर सभी का न जाति देखा गया ना, ही भाषा देखा गया सिर्फ देखा गया तो उसका धर्म आतंकवादियों ने हिंदू धर्म देखकर हिंदू का नरसिंहार कर दिया क्या हिंदुस्तान में ही हिंदू होना पाप हो गया है या हिंदुस्तान हिंदू का देश नहीं है जो इस तरह से आतंकवादियों ने हिंदुओं के ऊपर हमले किए हैं, ये घटना बहुत ही निंदनीय घटना है. जानकारी के अनुसार आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर के सभी इकाइयों में पहलगाम हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष गौरव कुमार सुमन, एसएफडी सह प्रमुख सौरभ गुप्ता, नगर कार्यकारिणी सदस्य आशीष साहा, विश्वजीत प्रामाणिक, गोपी साहा, सोनू, सूरज, आलोक ठाकुर, कुंदन यादव, निर्मल कुमार, रोहित, प्रीतम, नीरज, गौतम, आनंद, समीर साहा सामाजिक कार्यकर्ता विमल कुमार साहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >