जाति-निवास प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी दौड़? मुखिया ने उठायी पहल

जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. दक्षिण पलाशगाछी पंचायत की मुखिया नफीसा खातून ने ग्रामीणों की परेशानी को समझते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है. उन्होंने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पंचायत सहायक के सहयोग से इस प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है.

उधवा : अंचल मुख्यालय में जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लगातार बढ़ रही भीड़ और ग्रामीणों को हो रही परेशानियों के बीच प्रखंड के दक्षिण पलाशगाछी पंचायत की मुखिया नफीसा खातून ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एक पहल की है. उन्होंने बुधवार को उधवा अंचल अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है.

पंचायत सहायक के सहयोग की मांग

ज्ञापन में प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों में पंचायत सहायक का सहयोग लेने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गयी है. मुखिया की इस पहल को ग्रामीण हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

अंचल कार्यालय में लगती है भीड़

गौरतलब है कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों को अंचल कार्यालय पहुंचना पड़ता है. भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को समय, आवागमन और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

पंचायत स्तर पर सुविधा की उम्मीद

ऐसे में पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक के माध्यम से सहयोग मिलने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल सकती है. मुखिया ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि जनता को सुविधा दिलाना और सरकारी कार्यों को सरल बनाना पंचायत प्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए.

पंचायत सहायक के सहयोग से आवेदन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और तेज बनाने में मदद मिल सकती है. मुखिया नफीसा खातून की इस पहल को पंचायत के लोगों ने सराहनीय बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >