फुटबॉल, कबड्डी एवं कुश्ती खिलाड़ियों का बढ़ाया गया उत्साह

अलग-अलग दोस्ताना कुश्ती मैच का आयोजन

साहिबगंज. जिला खेल कार्यालय, साहिबगंज जिला ओलंपिक संघ के सहयोग से सोमवार की देर शाम अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर 23 से 26 जून तक विभिन्न खेल कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. आज स्थानीय सिदो-कान्हू स्टेडियम में बालक वर्ग का फ्रेंडली फुटबॉल मैच, बालिका वर्ग का दोस्ताना कबड्डी मैच एवं बालक एवं बालिका का अलग-अलग दोस्ताना कुश्ती मैच का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, प्रशिक्षक योगेश यादव, जिला खेल कार्यालय के गौतम झा, सुरेंद्र कुमार, समा प्रवीण, जिम ट्रेनर गौरव झा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक निमाई चौधरी, जिला साइक्लिंग संघ के श्रवण कुमार सहित प्रशिक्षु खिलाड़ी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >