विधायक ने तीन कृषि संकुलों के बीच 1.20 करोड़ की परिसंपत्ति का किया वितरण

प्रखंडस्तरीय समेकित कृषि सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन,

राजमहल. जेएसएलपीएस के माध्यम से प्रखंडस्तरीय समेकित कृषि परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को प्रखंड परिसर में किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए. मुख्य अतिथि, प्रमुख लक्ष्मी उरांव, सीओ मो यूसुफ, जिला परिषद सदस्य अब्दुल बारिक शेख, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मतीन तारिक, जिला आजीविका प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया. राजमहल प्रखंड क्षेत्र के तीन समेकित कृषि संकुल का भी उद्घाटन हुआ, जिसमें लखीपुर तीनपहाड़ एवं सैदपुर संकुल शामिल है. प्रति संकुल 40 लाख रुपए योजना मद में आवंटित की गयी. तीनों संकुलों से एक करोड़ 20 लाख रुपये की परिसंपत्ति कृषि क्षेत्र के लिए वितरण किया गया. डीपीएम ने बताया कि लगभग 300 से अधिक किसान योजना से जुड़कर लाभान्वित होंगे. इधर, विधायक ने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं को जहां समूह बनाकर रोजगार का अवसर प्रदान हो रहा है, वहीं समूह की महिलाएं अगर जमीनी स्तर पर जागरुकता से जुड़ी कार्यक्रम का क्रियान्वयन करेंगी तो महिलाएं रोजगार और अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होंगी. उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में दीदी कैफे का भी जल्द शुभारंभ होगा. झारखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण है. इस दिशा में सरकार के माध्यम से लगातार कार्य किया जा रहा है. वहीं जेएसएलपीएस के पदाधिकारी ने योजनाओं के संबंध जानकारी दी. कहा कि पलाश के माध्यम से कोई भी सामग्री उत्पत्ति करने वाली समूह की दीदियों को उचित मार्केट उपलब्ध कराया जाता है. जागरूक होकर समूह को गति दें, ताकि रोजगार सृजन के साथ महिला सशक्तीकरण हो सके. मौके पर सैकड़ो महिलाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >