रेल ओवरब्रिज के लिए जमीन चिह्नित, लीजधारियों को नोटिस देकर तय समय पर मांगे मूल कागजात

साहिबगंज में प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला गरमाया है. खासमहल कार्यालय ने संबंधित रैयतों को नोटिस जारी कर 8 सितंबर 2026 को अपने मूल कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया है. अनुपस्थित रहने पर लीज रद्द करने की चेतावनी दी गई है.

साहिबगंज से इमरान की रिपोर्ट

साहिबगंज : पूर्व रेलवे, मालदा की ओर से साहिबगंज में प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए चिह्नित जमीन को लेकर खासमहल कार्यालय ने संबंधित रैयतों को नोटिस जारी किया है. नोटिस में ककरोटिया मौजा के कई दाग नंबरों के अलावा रंगामाटी मौजा के दाग नंबर 85, 87 और 99 का उल्लेख किया गया है. बताया गया है कि उक्त भूमि खासमहल लीज क्षेत्र के अंतर्गत आती है.

8 सितंबर को मूल कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश

खासमहल कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में संबंधित लीजधारियों को निर्देश दिया गया है कि यदि जमीन अधिग्रहण को लेकर किसी प्रकार की आपत्ति है तो 8 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे खासमहल पदाधिकारी के न्यायालय में जमीन से संबंधित मूल कागजात के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें.

अनुपस्थित रहने पर लीज रद्द करने की कार्रवाई की चेतावनी

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में समाप्त लीज की भूमि को रद्द किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है. नोटिस 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया है.

इन दाग नंबरों की जमीन चिह्नित

नोटिस के अनुसार ककरोटिया मौजा के दाग नंबर 693, 691, 689, 688, 687, 686, 650, 649, 648, 564, 566, 563, 562, 560, 559, 557, 572, 556, 555, 554, 553, 549, 550, 548, 541, 540, 539, 527, 531 और 682 तथा रंगामाटी मौजा के दाग नंबर 85, 87 एवं 99 की भूमि आरओबी निर्माण के लिए चिह्नित की गई है.

नोटिस पाने वाले रैयतों के नाम

श्री शिवदयाल मारवाड़ी, पिता- ईश्वर दास मारवाड़ी, निर्मल चन्द्र चटर्जी, पिता- अनुकूल चंद्र चटर्जी, जगन्नाथ प्र. सिन्हा, पिता- महादेव लाल सिन्हा, कसेसवरी, बोदी वाला देवी, पिता- योगेन्द्र चंद्र मुखर्जी, दिलीप कुं. सिन्हा, दीपक कुं. सिन्हा, पिता- गंगाधर सिन्हा, अमरेन्द्र नाथ घोष, पिता- आशुतोष घोष, विजय बिहारी चटर्जी, पिता- अनुकूल चंद्र चटर्जी, श्रीमती वधमी देवी, पति- रामचंद्र प्रसाद, गुही धोबी, पिता- नारायण धोबी, मो. मनतरिया, पति- किशन धोबी, मो. एकबाल हुसैन, पिता- मजीउर रहमान, मो. सकीना, पति- सहदेई मियां, फणी भूषण व भूपति भूषण, पता- कालाचंद, सरोज प्रसन्न राय, विजय प्रसन्न राय व वसंत प्रसन्न राय, पिता- देवकी प्रसन्न राय, बीबी मलूदन, पति- शेख युसुफ मियां, मुस्तफा खां, पिता- जंगबहादुर खां वगैरह, बीबी सारात-उन-निसा, पति- नेकमान अली, नैरा खातून, पिता- एनामूल हक, अ० सतार, अ० बहार, शहादत हुसैन, पिता- नादिर वक्श, वगैरह, केशवचन्द्र ठाकुर, पिता- शोविन्द राम ठाकुर, शेख निशा, पिता- शेख अ० रज्जाक, वगैरह, शेख वाजिल हक, शेख अनसुल हक, पिता- नूर मोहम्मद, दीना शरण दे, मदन मोहन दे, प्रसन्न कुमार दे व प्रणव कुमार दे, पिता- भगतारायण दे, शेख अब्दुल्लाह मियां, पिता- शेख महमूद, मो. सज्जाद, पिता- नवी वक्श व मुहम्मद इरफान, व मो. नौशाद, पिता- मो. सज्जाद, फौजीलाल सिन्हा, पिता- बड़ा दमड़ी लाल, धर्मचन्द्र पंगड़िया, पिता- बैजराज, फौजूलाल सिन्हा व रामलाल सिन्हा, पिता- बीठो दामिनी तथा मो. नकीबुद्दीन, पिता- मजर मियां सहित अन्य को नोटिस जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >