आमलोगों को कूप योजना का नहीं मिल पा रहा लाभ

बांसभैया के पास बने पाट कूप में एक बूंद पानी नहीं

तालझारी. गर्मी में पेयजल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से आम लोगों की सुविधा के लिए अहम कदम उठाया है. प्रखंड में खराब चापानल व जलमीनार की मरम्मती क लेकर संपर्क करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की सूची जारी कर पेयजल से जुड़े समस्या के निदान के लिए बात कर सकते हैं. जिला प्रशासन साफ साफ शब्दों में कहा है कि पंचायतों में चापानल व जलमीनार खराब होने की सूचना संबंधित अधिकारी को दें. ताकि मरम्मत करायी जा सके. प्रखंडस्तरीय बैठक में भी पदाधिकारी के द्वारा बार-बार कहा जाता है कि उपयोगी योजनाओं का चयन करें. ताकि आमलोगों को योजना का लाभ मिल सके. दूसरी ओर ग्रामस्तर पर आम सहमति लोगों को पेयजल समस्या के निदान के लिए क्षेत्र में पाट कूप निर्माण कराया गया है. पर लोगों पाट कूप योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा. अधिकांश कूप में पानी ही नहीं है, तो कहीं-कहीं पानी है भी तो काफी नीचे है. ऐसा ही मामला तालझारी प्रखंड अंतर्गत भतभंगा संथाली पंचायत अंतर्गत बड़तल्ला गांव में आमलोगों के लिए पेयजल समस्या दूर करने के लिए 15 वित्तीय से लाखों रुपये की लागत से 2023-24 में करीब आधा दर्जन पाट कूप निर्माण कराया गया, जो काफी जर्जर अवस्था है. कहीं कूप के चारों ओर पूरी तरह फट कर दरार हो गया गया है तो कहीं योजना से संबंधित किसी तरह का कोई बोर्ड ही नहीं है. केस स्टडी-एक 15 वित्तीय आयोग योजना अंतर्गत भतभंगा संथाली पंचायत के बड़तल्ला गांव में कुशल मरांडी के घर के पास पाट कूप निर्माण योजना संख्या 14/2024-25 प्रा राशि 16,2500 से निर्माण कराया गया, जबकि पाट कूप में पानी नहीं के बराबर है. पाट कूप के चारों ओर दरार आना शुरू हो हो गया है. कूप के पास की बुजुर्ग महिला ने बताया कि पाट कूप निर्माण जैसे तैसे कर पूरा कर दिया गया. इस कारण उपयोगी साबित नहीं हो पा रहा है, जबकि कूप बने हाल के दिनों में ही बना है, जो फटने लगा है. केस स्पीड-दो 15वीं वित्तीय योजना अंतर्गत बड़तल्ला गांव में डोमन मुर्मू की जमीन पर पाट कूप निर्माण 2023-24 में 1.14,200 की लागत से निमार्ण कराया गया, जो कूप के चारों ओर दरार होकर फट गया गया. केस स्टडी-तीन ग्राम बांस भैया के पास पाट कूप निर्माण कराया गया. इस पर किसी प्रकार का योजना संबंधित बोर्ड नहीं लगा है, जबकि कूप में एक बूंद पानी नहीं है. जानकारी के अनुसार योजना प्रारंभ होने के साथ ही स्थल पर सूचना बोर्ड लगाना जरूरी होता है. ताकि आमलोगों को भी विकासकारी योजना की जानकारी पूरी तरह मिल सके. क्या कहते हैं बीडीओ आमलोगों के पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए गांव में पाट कूप निर्माण कराया जाता है. अगर ऐसा बात है, तो जांच की जायेगी. पवन कुमार, बीडीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >