डायल 112 में चार महीने में 810 शिकायतें आयीं, मौके पर पहुंची पुलिस

ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा के ही सामने आये है

साहिबगंज. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को तुरंत सुविधा पहुंचाने एवं त्वरित कार्रवाई के दृष्टिकोण से एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर डायल 112 पर विशेष रूप से जोर दिया गया है. इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम का नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति किया गया है. डायल 112 को लोगों तक पहुंचाने एवं इसकी सुविधा लोगों को मुहैया करने के दृष्टिकोण में लगातार पहल किये जा रहे हैं. हालांकि डायल 112 को पुलिस मुख्यालय रांची के निर्देश पर कई महीनों से लगातार प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है. इसका परिणाम अब जिला पुलिस के सामने दिखने लग गये हैं. डायल 112 की आंकड़ों की बात करें तो जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक तकरीबन 810 मामले सामने आये हैं. ये मामले जिले भर के सभी थाना अंतर्गत पाये गये थे. इन सभी मामलों में पुलिस कम समय पीड़ित के पास पहुंची. बताया जा रहा है कि इस लोगों को काफी हद तक लाभ मिल रहा है. डायल 112 आ जाने से लोगों को इससे काफी आसानी व सहज तरीके से पुलिस मदद के लिए कुछ ही मिनट में पहुंच रही है. हालांकि इन मामलों में ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा के ही सामने आये है. छोटे-मोटे मारपीट के भी कई मामले दिखायी दिये हैं. साथ ही डायल 112 के द्वारा पीड़ित व्यक्ति के आसपास अथवा पड़ोसी द्वारा सूचना दिये जा रहे थे. थाना के नजदीक रहने पर पुलिस 5 से 7 मिनट में मौके पर पहुंची है. लेकिन कुछ दूर या ग्रामीण इलाकों में 10 से 15 मिनट के अंदर पुलिस पीड़ित के पास पहुंच मामले को संज्ञान में ली है. कई मामलों में पुलिस मौके पर पहुंच सत्यापन करते हुए अग्रिम कार्रवाई की है. आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2025 की शुरुआत से आजतक तक डायल 112 मार्च माह में शिकायत ज्यादा आयी है. वर्ष 2025 में डायल 112 पर आई कॉल की संख्या जनवरी 2025 – 185 मामले फरवरी 2025 – 173 मामले मार्च 2025 – 230 मामले अप्रैल 2025 – 222 मामले क्या कहते हैं नोडल पदाधिकारी डायल 112 से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है. खास का ग्रामीण इलाकों में जो लोग थाना से दूर होते हैं. जिन्हें थाना आने में दिक्कतें होती है. उन लोग की ज्यादा कॉल आई है. जिला पुलिस मौके पर पहुंच मामले को संज्ञान में लिया है. डायल 112 से बड़े अपराध की संख्या मे कमी आई है. विजय कुमार कुशवाहा मुख्यालय डीएसपी सह आइआरएसएस नोडल पदाधिकारी साहिबगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >