गायत्री परिवार की सदस्यों ने नारी जागरण पर की चर्चा

गायत्री परिवार की सदस्यों ने नारी जागरण पर की चर्चा

साहिबगंज. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार, साहिबगंज शाखा के महिला मंडल ने आजाद नगर में महिला सशक्तिकरण पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया. रानी श्रीवास्तव एवं उषा शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर माता भगवती शर्मा द्वारा चलाए गए नारी जागरण एवं सशक्तिकरण विषय पर विस्तृत चर्चा हुई. कार्यक्रम के अंत में गीत, संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया. बरहेट से सीमा देवी, मिर्जा चौकी से सुप्रिया वर्णवाल अपनी टीमों के साथ तथा साहिबगंज से रीता गुप्ता की महिला टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >