काम के दौरान हाइटेंशन तार के करंट से राजमिस्त्री की मौत

काम के दौरान हाइटेंशन तार के करंट से राजमिस्त्री की मौत

प्रतिनिधि, उधवा तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाकुड़ी पंचायत अंतर्गत पत्नीबोना गांव में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान राधानगर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव निवासी 32 वर्षीय पंकज कुमार साहा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार साहा पेशे से राजमिस्त्री थे. परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 8 बजे काम करने के लिए पत्नीबोना गांव गए थे. काम के दौरान वह मकान की छत पर कार्य कर रहे थे, जहां से हाइटेंशन तार गुजर रहा था. इसी दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गये और छत से नीचे गिर गये, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पैतृक गांव ले आये. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की खबर पाकर तीनपहाड़ थाना के एएसआई ललन रजवार पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक पंकज कुमार साहा अपने पीछे पत्नी डोली देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गये हैं. उनके बच्चों में आठ वर्षीय प्रेम कुमार साहा, छह वर्षीय प्रीति कुमारी और चार वर्षीय मुकेश कुमार साहा शामिल हैं. इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >